आईआईएमटी छात्रा की मौत के मामले में नया मोड, मृतका के पिता ने यूनिवर्सिटी पर लगाए गंभीर आरोप
मेरठ। गंगानगर थानाक्षेत्र के आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीते दिनों हुई छात्रा अनु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजन बेहद गुस्से में है। उनका कहना है की विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रताड़ना से उनकी बेटी की जान गई।
जो बेहद निंदनीय कृत्य है। परिजनों का साफ कहना है कि, जब तक इस मामले में यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होगी। तब तक वह चौन से नहीं बैठेंगे।
सोमवार को सहारनपुर में रहने वाले अनु के पिता ओमकार गुप्ता पुत्र हरिराम दर्जनों छात्रों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी देहात अभिजीत कुमार को एक शिकायत पत्र सौंपा।