logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रशासनिक नेतृत्व और नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला

हरियाणा कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में तैनात अजय कुमार को प्रशासनिक नेतृत्व और नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘देश के 25 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ के वार्षिक सर्वे में उन्हें ‘सक्षमतावान’ श्रेणी में प्रमुख स्थान दिया गया है।

सर्वे में अजय कुमार के प्रशासनिक कार्यों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया, जिसमें जनसंपर्क, विकासोन्मुख सोच, संवेदनशीलता, संकट प्रबंधन, नवाचार, जवाबदेही और प्रशासनिक दक्षता जैसे पहलुओं को शामिल किया गया। इन मानकों पर उनके प्रदर्शन को उच्च अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उन्हें यह स्थान मिला।

19
937 views

Comment