logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो : सिर की हड्डी टूटी तो बचना मुश्किल, हेलमेट-सीट बेल्ट जरूर लगाएं: डीएसपी अजय कुमार

बोकारो: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार और सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी के नेतृत्व में सेक्टर-4 और सेक्टर-6 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क स्थित पत्थरकटा चौक पर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले चारपहिया वाहन चालकों और हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक सवारों का प्रतीकात्मक रूप से माला पहनाकर स्वागत किया गया, जबकि सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने वालों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि सुरक्षा उपकरण केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।
इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग घायल होते हैं और कई मामलों में जान भी चली जाती है। उन्होंने कहा कि शरीर की अन्य चोटों की भरपाई संभव है, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने पर जान बचाना मुश्किल हो सकता है।
उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने तथा पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट लगाने की अपील की। वहीं चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने का आग्रह किया। डीएसपी ने बताया कि ऐसे जागरूकता अभियान लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।

9
439 views

Comment