logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पांढुर्णा को मिली रेल कनेक्टिविटी की सौगात, रीवा चर्लपल्ली एक्सप्रेस को मिली मंजूर

पांढुर्णा को मिली रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, रीवा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

पांढुर्णा सहित संसदीय क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सांसद श्री बंटी विवेक साहू के प्रयासों से रीवा से हैदराबाद (चर्लपल्ली) वाया पांढुर्णा नई रेलगाड़ी संख्या 20157/20158 रीवा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति मिल गई है।

जानकारी के अनुसार, सांसद बंटी विवेक साहू ने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर नई ट्रेन शुरू करने की मांग रखी थी। उनके लगातार प्रयासों के बाद इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को मंजूरी मिली है।

नई ट्रेन के शुरू होने से पांढुर्णा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रीवा और हैदराबाद के बीच सीधी एवं बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही व्यापार, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवागमन आसान होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। सांसद बंटी विवेक साहू ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

501
37102 views

Comment