logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DEOGHAR : देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

देवघर (झारखंड)। पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 7 जून 2026 को एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान साई विकास नगर स्थित मनोकामना साई मंदिर के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे भागलपुर (बिहार) निवासी 22 वर्षीय छोटू कुमार को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 195/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 111(2)(B) तथा NDPS Act की धारा 20(b) के तहत कार्रवाई की गई है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर, जसीडीह थाना प्रभारी सहित तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

19
2987 views

Comment