logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता: 101 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए l

बोकारो पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। चास अनुमंडल, बोकारो शहरी, बालीडीह एवं माराफारी थाना क्षेत्र से कुल 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा तकनीकी जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। इस पहल से आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा यह साबित हुआ है कि तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग के समन्वय से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस प्राप्त किया जा सकता है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी ट्रैकिंग की जा सके। इस कार्रवाई को बोकारो पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के कई लोगों को राहत मिली है।

1
1017 views

Comment