logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले विधायक सरयू राय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले विधायक सरयू राय

रांची (झारखंड)। विधायक सरयू राय ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के पहले दिन रांची स्थित भाजपा कार्यालय में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के विधायकों एवं नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान श्री राय और नितिन नवीन के बीच आत्मीय संवाद हुआ। सरयू राय ने कहा कि नितिन नवीन उनसे विशेष स्नेह और सम्मान के साथ मिले, जिससे पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने बताया कि नितिन नवीन के पिता उनके घनिष्ठ मित्रों में रहे हैं, इसलिए यह मुलाकात भावनात्मक रूप से भी विशेष रही।

मुलाकात के दौरान झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

27
1868 views

Comment