SAREKELA : उपायुक्त ने SIR कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
उपायुक्त ने SIR कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
सरायकेला खरसावां (झारखंड)। जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने समाहरणालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनकरण, पात्र मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए (BLA) की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।