JAMSHEDPUR : विश्व पर्यावरण दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का वृक्षारोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का वृक्षारोपण अभियान
जमशेदपुर (झारखंड)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा गोलमुरी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में नीम, आंवला सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान "आज करे वृक्षारोपण हम, आने वाली पीढ़ियों का बचायें भविष्य हम" जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, सतीश गुप्ता, राकेश साहू, जिलाध्यक्ष आलोक कुमार, अभिषेक बजाज, अरविंद प्रसाद, रामरतन खंडेलवाल, मुरारी अग्रवाल, अजीत गुप्ता, दिनेश प्रसाद, संजय जायसवाल, कुमोद कुमार, अनंत सरायवाला, कैलाश शर्मा, असीम पाठक, नारायण जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।