मेरठ में खुला सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी का कारीगरी
मेरठ। कारीगरी बॉय शैफ हरपाल सिंह शोखी ने अपने 13वें आउटलेट का शुभारंभ मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में किया। इस दौरान शैफ हरपाल सिंह ने कहा कि कारीगरी हमेशा ऐसे लोगों का उत्सव मनाती है जो असाधारण हुनर रखते है।
उन्होने कहा कि हर डिश के पीछे होगी एक कहानी, शेफ बोले- सिर्फ स्वाद नहीं, यादें परोसेंगे।
इस अवसर पर सीईओ योगेश वर्मा ने कहा कि नया रेस्टोरेंट 3000 फुट में है और दीवारें खेल जगत के नायकों, कलाकारों, शिल्पकारों की कहानियां बयां करता है।