logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा ककंरखेडा द्वारा मीठे जल का वितरण

मेरठ। बढती गर्मी के चलते गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा ककंर खेड़ा की ओर से शुक्रवार को शिव चौक कंकरखेड़ा मे दैनिक मजदूरो के अड्डे पर राहगीरो एवं मजदूरो के लिए ठंडे मीठे जल की छबील का लंगर लगाया गया।

इस दौरान गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा ककंर खेड़ा के प्रधान मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा सेवा सिक्खी का मूल सिद्धांत है।

मनजीत सिंह कोछड़ ने बताया प्रत्येक गुरू का सिक्ख अपनी नेक कमाई से माया निकाल कर पुनीत कार्य एव लंगर सेवा मे लगाता है।

इस अवसर पर अजीत सिंह, हरमिनदर मजिठीया, बलबीर सिंह, टिंका वीर, प्रेम सिह, ज्योति अरोड़ा, श्वेता भट्टी, शम्मी, ऐजे सिह, कमल जीत सिंह, बहादुर सिंह, सज्जन सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, परमिंदर सिह, सुरजीत सिह आदि थे।

0
58 views

Comment