कैंट मुख्य डाकघर से केडीएफ पौधारोपण अभियान की शुरुआत
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन संस्था कांति देवी फाउंडेशन की ओर से कैंट स्थित मेरठ के मुख्य डाकघर में 10 पौधे लगाकर 6 माह चलने वाले पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीनियर पोस्ट मास्टर आरसी राणा, मुख्य अतिथि सरदार सरबजीत सिंह कपूर सदस्य, पोस्ट फोरम सलाहकार समिति व संरक्षक कांति देवी फाउंडेशन व संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, पोस्ट आफिस कंप्यूटर इंचार्ज अंकित त्यागी, भंडार अधीक्षक अंशुल सांगवान ग्रीन गर्ल काव्या व आद्या रस्तोगी ने 10 पौधे लगाकर मजबूत पर्यावरण का जनमानस को संदेश दिया।
यह अभियान अक्टूबर तक चलेगा। आज मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर केडीएफ द्वारा श्एक पेड़ मां के नामश् भी लगवाया गया. इसी कड़ी में 10 लोगों ने 10 पौधे अपनी मां के नाम लगाए और समाज को अच्छा संदेश दिया। पौधारोपण के दौरान पंकज कुमार, प्रशांत चौधरी, वीरेंद्र वर्मा, पुलकित कुमार, विकास गुप्ता ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाए।