नगीना सांसद चन्द्रशेखर का शक्ति प्रदर्शन, इंचौली में भव्य स्वागत
मेरठ। आजाद समाज पार्टी की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में पदयात्रा निकाली गई। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा के प्रस्तावित मार्ग में बदलाव कर दिया है।
इससे पूर्व सांसद चंद्रशेखर आजाद के इंचौली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी नेता बाबर खरदौनी ने उन्हें पुष्प भेंट किए। पदयात्रा शेरगढ़ी स्थित कांशीराम पार्क से प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा हापुड़ चुंगी होते हुए हापुड़ रोड स्थित कमेला वाला पुल तक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।