logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वेंक्टेश्वरा मे विश्व पर्यावरण दिवस पर (5 जून) को वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संगोष्ठी एवं जागरूकता अभियान

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान, वी0जी0आई0 मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ’’वृहद वृक्षारोपण संगोष्ठी एवं पर्यावरण जागरूकता रैली’’ का शानदार आयोजन किया गया।

जिसमें वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ ’’पाॅलीथीन मुक्त भारत’’ बनाने में सभी से अपना प्रभावी योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि आज ये एक सुखद संयोग है कि आज ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस है।

इस अवसर पर हम सब मिलकर शपथ लेते है कि सभी सामाजिक आयोजन जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह, नामकरण संस्कार आदि शुभावसरों पर एक दूसरे को उपहार के रूप में पौधे भेंटकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी ’’क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया’’ के सपने को साकार करने में अपना प्रभावी योगदान देकर राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर ’’प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ-पर्यावरण बचाओ’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं तेजी से जलवायु परिवर्तन का एकमात्र कारण यह है कि आज पढे़-लिखे समृद्ध लोग भी प्रकृति से दूर होते जा रहे है।

हम सभी को मिलकर प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करना होगा तभी ’विनाश’ के बिना ’विकास’ संभव है। इसके साथ ही हमे प्लास्टिक को अपने दैनिक जीवन से बिल्कुल खत्म करना होगा, तभी यह धरा सुरक्षित रहेगी।

कुलपति प्रो0 (डाॅ0) कृष्ण कान्त दवे ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ वेंक्टेश्वरा अपने सामाजिक सरोकारों के लिए भी पूरे देश में जाना जाता है। आज इसी पहल के साथ मेरठ एवं मुरादाबाद प्रभाग में वेंक्टेश्वरा एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इक्कीस सौ पौधों को रोपित किया जा रहा है, जोकि संस्थान की बहुत ही सराहनीय पहल है।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के अब्दुल कलाम सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ’’वृहद वृक्षारोपण संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलप्रति प्रो0 (डाॅ0) कृष्ण कान्त दवे, प्रतिकुलपति प्रो0 मानस, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ0 सुमन कुमारी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो0 (डाॅ0) पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन एकेडमिक डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 अलंकृता जैन, डाॅ0 बी0एस0 त्यागी, डाॅ0 सुप्रीति भटनागर, मारूफ चैधरी, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

2
740 views

Comment