logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का विपक्ष पर हमला

मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी रिपोर्ट कार्ड की राजनीति करते रहे हैं, लेकिन जनता उनके शासन और नीतियों का परिणाम देख चुकी है।

भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड किसानों के खेतों, बढ़े हुए उत्पादन, कृषि शिक्षा के विस्तार और किसानों की बढ़ती आय में साफ दिखाई देता है।अखिलेश यादव द्वारा लगातार रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि जनता केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के आधार पर निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा है।

सरकार ने किसानों के हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया है। इसके बाद कृषि मंत्री ने मूंगफली एवं गन्ने की सह-फसली खेती के प्रदर्शन प्लाट का अवलोकन किया। उनके साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल व कुलपति त्रिवेणीदत्त शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

7
1255 views

Comment