logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SIMDEGA : सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.565 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त

सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.565 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त

सिमडेगा (झारखंड)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 8.565 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए टी. टांगर थाना क्षेत्र के सियादोहर कोनमेंजरा गांव में छापेमारी कर बिनय बिरेन्द्र कुल्लु (40 वर्ष) को करीब 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सिमडेगा थाना क्षेत्र के रथ मोड़ तामड़ा में की गई छापेमारी में दीपक सोरेंग (24 वर्ष) को 6.495 किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पड़ोसी राज्य ओडिशा से गांजा लाकर सिमडेगा में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसकी बिक्री करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8.565 किलोग्राम गांजा, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक एक्टिवा स्कूटी (JH20G-3080) तथा गांजा की तौल और बिक्री में इस्तेमाल होने वाली दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त की है।

इस मामले में टी. टांगर थाना कांड संख्या 24/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

16
1575 views

Comment