logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन, प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं मेयर सुधा गुप्ता

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन, प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं मेयर सुधा गुप्ता

जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमेटी एवं प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारियों की बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अस्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीतियों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित किए जाने के लिए झारखंड प्रभारी के. राजू के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ जनसरोकारों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

21
1303 views

Comment