logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : समाहरणालय परिसर में होगा आम महोत्सव, प्रचार रथ को उपायुक्त ने किया रवाना

समाहरणालय परिसर में होगा आम महोत्सव, प्रचार रथ को उपायुक्त ने किया रवाना

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर से आम महोत्सव सह बागवानी मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम उत्पादकों, किसानों एवं आमजन को महोत्सव की जानकारी देगा तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करेगा।

उपायुक्त ने बताया कि 06 जून 2026 को समाहरणालय परिसर में आयोजित होने वाले आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आम उत्पादक किसानों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से किसानों को सीधे खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

आम महोत्सव सह बागवानी मेला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के किसान एवं बागवानी उत्पादक अपने उत्कृष्ट आमों और अन्य बागवानी उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए तकनीकी परामर्श, विपणन संबंधी जानकारी तथा कृषि एवं बागवानी क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों से भी अवगत कराया जाएगा।

जिला प्रशासन ने किसानों एवं आम प्रेमियों से आम महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

20
1512 views

Comment