logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त के आवास पर स्वगणना आईडी से जनगणना कार्य संपन्न, नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला उपायुक्त राजीव रंजन के आवास पर स्वगणना आईडी से जनगणना कार्य संपन्न, नागरिकों से सहयोग की अपील

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन के आवास पर अधिसूचित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा स्वगणना आईडी के माध्यम से मकान सूचीकरण एवं जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस दौरान जनगणना प्रक्रिया के तहत आवश्यक सूचनाओं का संकलन निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया।

प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं और प्रगणकों को सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण और नीतिगत निर्णयों का महत्वपूर्ण आधार होती है।

जिला प्रशासन ने कहा कि सटीक और विश्वसनीय जनगणना आंकड़े ही बेहतर जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, प्रभावी क्रियान्वयन तथा समावेशी विकास सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य की सफलता के लिए आवश्यक है।

43
1619 views

Comment