logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DEOGHAR : साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, Flipkart-Amazon और PhonePe कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, Flipkart-Amazon और PhonePe कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर (झारखंड)। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के निर्देश तथा पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में साइबर थाना की टीम ने 3 जून 2026 को यह कार्रवाई की।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर जिले में कुछ साइबर अपराधी खुद को Flipkart, Amazon, PhonePe कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank अधिकारी तथा अन्य संस्थानों का कर्मचारी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही थी।

सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में उनकी संलिप्तता पाई गई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. संतोष कुमार दास (36 वर्ष), निवासी डुमरथर, थाना करौं, जिला देवघर

2. रोशन कुमार दास (22 वर्ष), निवासी डुमरथर, थाना करौं, जिला देवघर

3. सुमन कुमार दास (22 वर्ष), निवासी नवापतरो, थाना मधुपुर, जिला देवघर

ठगी का तरीका:
आरोपी Google Pay, PhonePe, Paytm कस्टमर केयर अथवा IRCTC अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कॉल करते थे। कैशबैक और रिवार्ड का लालच देकर PhonePe Gift Card बनवाते और उसे रिडीम कर राशि हड़प लेते थे। वहीं Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर ग्राहकों को कार्ड बंद होने का झांसा देते और उसे पुनः चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे।

बरामद सामान:
4 मोबाइल फोन
3 सिम कार्ड
₹3,000 नकद
5 डेबिट कार्ड

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार राम, साइबर थाना देवघर
पाथरोल थाना की पुलिस टीम
करौं थाना की पुलिस टीम

देवघर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक, ओटीपी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की शिकायत होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

43
2301 views

Comment