राष्ट्रीय अनुसूचित जाति - जनजाति विकास परिषद के धर्मेंद्र कुमार मीणा बने युवा प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश सचिव
जयपुर l दिनांक 2 जून 2026 राष्ट्रीय अनुसूचित जाति - जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा की सहमति से यह नियुक्त जारी की गई, एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण भाटी की अनुशंसा पर l प्रदेश के महामंत्री देवी लाल बैरवा ने बताया कि ग्राम रोसी, तहसील नादौती, जिला करौली राजस्थान निवासी धर्मेंद्र कुमार मीणा ने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। काम के प्रति लगन को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।