logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CHAIBASA : जागरण जीनियस अवार्ड-2026 में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जागरण जीनियस अवार्ड-2026 में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

चाईबासा (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के ऑडिटोरियम में आयोजित जागरण जीनियस अवार्ड-2026 समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन दैनिक जागरण द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है और विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान मेधावी छात्रों की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

4
904 views

Comment