logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

HAZARIBAGH : अवैध कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़, 138 बोतल प्रतिबंधित सिरप के साथ एक गिरफ्तार

हजारीबाग में अवैध कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़, 138 बोतल प्रतिबंधित सिरप के साथ एक गिरफ्तार

हजारीबाग (झारखंड)। पुलिस ने जिले में अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि जिले में अवैध कफ सिरप का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पेलावल ओपी प्रभारी को मामले के सत्यापन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्राप्त सूचना के आधार पर 31 मई 2026 को त्वरित छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाजिम हुसैन (पिता स्व. इंतखार हुसैन), निवासी खुटरा, थाना पेलावल (कटकमसांडी), जिला हजारीबाग को 138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स (Onerex) कफ सिरप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
नाजिम हुसैन, पिता स्व. इंतखार हुसैन
निवासी: खुटरा, थाना पेलावल, जिला हजारीबाग

बरामदगी
प्रतिबंधित कफ सिरप (ओनेरेक्स) – 138 बोतल

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू रजक, ओपी प्रभारी, पेलावल ओपी

तकनीकी शाखा एवं पेलावल ओपी के सशस्त्र बल के जवान

हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले एवं प्रतिबंधित पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

5
1081 views

Comment