logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SAREKELA : "चुप्पी तोड़ोस्वस्थ रहो" अभियान से माहवारी स्वच्छता को लेकर बढ़ाई जा रही जागरूकता

"चुप्पी तोड़ो–स्वस्थ रहो" अभियान से माहवारी स्वच्छता को लेकर बढ़ाई जा रही जागरूकता

सरायकेला खरसावां (झारखंड)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित "चुप्पी तोड़ो–स्वस्थ रहो" अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न पंचायतों, गांवों, विद्यालयों एवं शहरी क्षेत्रों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों को अपनाने तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ स्वच्छता सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक करना है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को माहवारी से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है।

इस दौरान माहवारी से जुड़े सामाजिक संकोच, रूढ़िवादी धारणाओं, मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और माहवारी को एक सामान्य जैविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करने का संदेश दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक समाज के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना भी इसकी प्राथमिकता है।

आइए, चुप्पी तोड़ें, जागरूक बनें और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

40
1482 views

Comment