logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SAREKELA : ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, पेसा नियमावली 2025 पर हुई विस्तृत चर्चा

सरायकेला-खरसावां में ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, पेसा नियमावली 2025 पर हुई विस्तृत चर्चा

सरायकेला (झारखंड)। सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव में पेसा नियमावली, 2025 के विभिन्न प्रावधानों, ग्रामसभा की शक्तियों एवं भूमिका तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पेसा कानून के तहत ग्रामसभाओं को प्राप्त अधिकारों, स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका, विभागीय समन्वय की आवश्यकता तथा जनजागरूकता के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेसा नियमावली का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभाओं को अधिक अधिकार एवं निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करना है, जिससे स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान पेसा कानून को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और गलतफहमियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण समुदायों तथा विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई, ताकि नियमावली के प्रावधानों की सही जानकारी आमजन तक पहुंच सके।

कॉन्क्लेव में यह भी रेखांकित किया गया कि पेसा नियमावली, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों, पंचायत संस्थाओं एवं सिविल सोसाइटी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। प्रतिभागियों ने इस दिशा में निरंतर संवाद, प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पेसा कानून के प्रति सकारात्मक समझ विकसित करना तथा पंचायत स्तर पर सुशासन एवं जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

21
851 views

Comment