logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनुसूचित जाति मोर्चा संभाग प्रभारी संतोष झारिया का पांढुर्णा आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अनुसूचित जाति मोर्चा संभाग प्रभारी संतोष झारिया का पांढुर्णा आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पांढुर्णा। भारतीय जनता पार्टी के सौंसर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के निवास पर अनुसूचित जाति मोर्चा छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी संतोष झारिया के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

अल्प प्रवास पर पांढुर्णा पहुंचे संतोष झारिया का स्वागत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पांढुर्णा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनकर एवं उनकी टीम के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं स्वागत सत्कार के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, विधानसभा संयोजक राजेंद्र भक्ते, रामाकोना मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल, मंडल महामंत्री संजय बागड़े, अजय कुमार धुर्वे सहित भाजपा पांढुर्णा जिले के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की गई। भाजपा नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

21
616 views

Comment