logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : आम उत्पादक किसानों को मिलेगा बाजार, 6 जून को लगेगा आम महोत्सव सह बागवानी मेला

आम उत्पादक किसानों को मिलेगा बाजार, 6 जून को लगेगा आम महोत्सव सह बागवानी मेला

जमशेदपुर (झारखंड)। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आगामी 6 जून को जिला समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य आम उत्पादक किसानों को अपनी उपज के प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार एवं सीधे विपणन का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। कार्यक्रम में विभिन्न किस्मों के आमों के साथ अन्य बागवानी उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे आयोजनों से किसानों और खरीदारों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। आम महोत्सव सह बागवानी मेले में किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, विपणन के अवसरों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक किसानों से इस आयोजन में भाग लेकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करने की अपील की है। किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि आधारित आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

32
996 views

Comment