logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति इला कुमारी ने विधायक पूर्णिमा साहू से की शिष्टाचार भेंट

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति इला कुमारी ने विधायक पूर्णिमा साहू से की शिष्टाचार भेंट

जमशेदपुर (झारखंड)। एग्रिको स्थित आवास पर आज इला कुमारी ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान शिक्षा के विकास, छात्र-छात्राओं के हितों तथा उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों के बीच विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कुलपति के साथ हुए आत्मीय संवाद पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने के लिए सभी संबंधित पक्षों का समन्वय आवश्यक है।

इस अवसर पर कुलपति इला कुमारी के सफल, प्रभावी एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। यह भेंट शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

28
1105 views

Comment