logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RAMGARH : प्रहरी अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस की सघन एंटी क्राइम चेकिंग, असामाजिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा

‘प्रहरी’ अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस की सघन एंटी क्राइम चेकिंग, असामाजिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा

रामगढ़ (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर सोमवार को जिलेभर में "प्रहरी" पहल के तहत विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और पुलिस व आम जनता के बीच बेहतर समन्वय को मजबूत करना है।

अभियान के दौरान रामगढ़ पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा गतिविधियों की जांच करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी रखी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम, आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। साथ ही आम नागरिकों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

रामगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए "प्रहरी" अभियान के तहत आगे भी नियमित रूप से विशेष जांच और निगरानी अभियान चलाए जाते रहेंगे।

41
1601 views

Comment