logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CHATARA : चतरा में 80 किलो डोडा बरामद, पुलिस छापेमारी के दौरान तस्कर और वाहन चालक फरार

चतरा में 80 किलो डोडा बरामद, पुलिस छापेमारी के दौरान तस्कर और वाहन चालक फरार

चतरा (झारखंड)। लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम हरदीपुर के जोरदागा टोला में भारी मात्रा में डोडा जमा कर पंजाब के एक व्यापारी को भेजने की तैयारी चल रही है।

सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरदीपुर के जोरदागा टोला में छापेमारी की। इस दौरान एक झाड़ी के पास से लगभग 80 किलो ग्राम डोडा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, बरामद डोडा को एक Xylo वाहन में लोड किया जा रहा था। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही वाहन चालक और संबंधित व्यापारी मौके से फरार होने में सफल रहे।

इस मामले में लावालौंग थाना में कांड संख्या 36/26, दिनांक 01 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी) एवं 18(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

छापेमारी अभियान में लावालौंग थाना के सहायक थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

32
1212 views

Comment