logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#बोकारो रेलवे स्टेशन पर Rapido चालकों के साथ बदसलूकी का आरोप, थाना में शिकायत l

बोकारो: बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में #Rapido चालकों और स्थानीय ऑटो चालकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। #Rapido चालकों का आरोप है कि स्टेशन क्षेत्र में ऑटो चालकों का एक सिंडिकेट सक्रिय है, जो अन्य परिवहन सेवाओं के चालकों को यात्रियों को लेने से रोकने का प्रयास करता है।#Rapido चालकों के अनुसार, जब भी वे स्टेशन पर किसी यात्री को लेने पहुंचते हैं, तो कुछ #ऑटो चालक उनके साथ #गाली-गलौज और #अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे न केवल चालकों को परेशानी होती है, बल्कि यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। मामले को लेकर #Rapido चालकों की एक टीम ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और निष्पक्ष संचालन की मांग की है। साथ ही इस संबंध में #रेलवे प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। चालकों ने बताया कि उन्होंने संबंधित #ARM और #DRM को भी लिखित शिकायत सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। #Rapido चालकों का कहना है कि वे कंपनी के नियमों के तहत यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहे हैं और उन्हें भी अन्य परिवहन सेवाओं की तरह कार्य करने का अधिकार मिलना चाहिए। फिलहाल मामले में पुलिस और रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
#Bokaro #BokaroRailwayStation #Rapido #JharkhandNews #AutoDrivers #BokaroSteelCity #BreakingNews

7
163 views

Comment