logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : विधायक सविता महतो ने चार पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

विधायक सविता महतो ने चार पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

जमशेदपुर (झारखंड)। इचागढ़ विधायक सविता महतो ने चांडिल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार अति आवश्यक पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के तहत आसनबनी पंचायत के तालगोड़ा, तामुलिया के बारी कॉलोनी, चिलगु पंचायत के भुईयांडीह टोला एवं सिकली गांव में बनी सड़कों को जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने चांडिल डैम रोड में पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क एवं नाली निर्माण जैसी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार लाती हैं।

विधायक ने कहा कि इन विकास योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे, ताकि विकास का लाभ हर गांव और हर परिवार तक पहुंच सके।

उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में इसी तरह विकास की गति बनाए रखने की उम्मीद जताई।

0
190 views

Comment