logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खिलाड़ी हत्या मामले में नया मोड़ः शव देख मां बोली- ये मेरी अनुष्का नहीं, पीडित परिवार से मिलने पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान

मेरठ। चर्चित राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया जब नाले से बरामद कंकाल को देखकर उसकी मां ने पहचान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि कंकाल पर मिले बाल उनकी बेटी के बालों से मेल नहीं खाते। अब पुलिस पहचान की अंतिम पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है।

वहीं सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खिलाड़ी डेढ़ माह से लापता थी। लेकिन पुलिस ने परिवार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की।

4
164 views

Comment