logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानों पर दोहरी मार: सर्वर ठप, उर्वरकों के दाम में अचानक बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता

किसानों पर दोहरी मार: सर्वर ठप, उर्वरकों के दाम में अचानक बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता

पांढुर्णा । खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसानों को इन दिनों दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर उर्वरक वितरण केंद्रों पर सर्वर की समस्या के कारण किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उर्वरकों के दाम में अचानक हुई बढ़ोतरी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

किसानों का आरोप है कि दो दिन पहले तक एनपीके उर्वरक का मूल्य लगभग ₹1900 था, लेकिन वर्तमान में कूपन जनरेट होने के दौरान इसकी कीमत ₹2450 दिखाई दे रही है। इसी तरह सुपर फॉस्फेट सहित अन्य उर्वरकों के दाम बढ़ने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

उर्वरक लेने पहुंचे किसानों का कहना है कि सर्वर बार-बार बंद होने के कारण उन्हें कई बार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों हो रहे हैं। वहीं, कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से खेती की लागत बढ़ने की आशंका भी किसानों को सता रही है।

किसानों ने मांग की है कि प्रशासन और संबंधित विभाग तत्काल सर्वर संबंधी समस्याओं का समाधान करें तथा उर्वरकों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की जांच कर किसानों को राहत प्रदान करें।

किसानों का कहना है कि सरकार एक ओर किसान हितैषी योजनाओं और कृषि विकास की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर उर्वरकों की बढ़ती कीमतें और वितरण व्यवस्था की खामियां किसानों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। खरीफ सीजन के ठीक पहले उत्पन्न हुई यह स्थिति किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

33
3447 views

Comment