logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट ने सिटी एसपी ललित मीणा का किया सम्मान

ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट ने सिटी एसपी ललित मीणा का किया सम्मान

जमशेदपुर (झारखंड)। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने को लेकर इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य हसन अख्तर इमाम ने अपने सहयोगियों के साथ सिटी एसपी ललित मीणा से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

हसन अख्तर इमाम ने कहा कि प्रशासन की सतर्कता, सक्रियता और सभी समुदायों के सहयोग से ईद-उल-अजहा का त्योहार जिले में अमन, शांति और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों ने सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि आने वाला मोहर्रम पर्व भी प्रशासन के सहयोग और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

सिटी एसपी ललित मीणा ने भी सामाजिक संगठनों और शांति समिति के सदस्यों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में आम नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है।

इस अवसर पर इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य एम. नागेश्वर राव, मेराज खान, सोनू, राजा खान, फैसल इमाम, जावेद, अफसरुद्दीन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई।

29
1267 views

Comment