logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"विश्व तंबाकू निषेध दिवस"पर नशा मुक्ति जागरूकता एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के अवसर पर पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, भोपाल, में तीन दिवसीय नशा मुक्ति शिविर का आयोजन 27 से 30 मई तक किया गया। अगद तंत्र विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला शुक्ला द्वारा बताया कि शिविर में 139 व्यसन ग्रस्त रोगियों का पंजीयन कर उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श एवं नशा छोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के अंतिम दिवस महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जन जागरूकता हेतु व्यसन मुक्ति रैली का आयोजन किया गया, यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभहोकर शबरी नगर क्षेत्र तक निकाली गई, रैली के माध्यम से आमजन को व्यसन छोड़ने हेतु जागरूक किया गया एवं घर-घर जाकर व्यसन मुक्ति संबंधी पैंपलेट वितरित किए गए तथा तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए रोगियों को सलाह दी गई। महाविद्यालय के प्राधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. उमेश शुक्ला ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद रोगियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से नशा मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चिकित्सालय में नशा मुक्ति स्पेशियलिटी क्लीनिक विगत 4 वर्षों से ओपीडी नंबर 7 में संचालित है, कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, चिकित्सकों, स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

6
101 views

Comment