JAMSHEDPUR : लालताड़ समर कैंप के समापन समारोह में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित
लालताड़ समर कैंप के समापन समारोह में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित
जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू आज BBiC संस्था द्वारा बिरसानगर के लालताड़ में आयोजित समर कैंप के समापन समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने माँ सरस्वती एवं भारत माता को नमन कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समापन समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया तथा इस प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।