JAMSHEDPUR : जनता दरबार : जनता के बीच पहुंचीं पूर्णिमा साहू, विकास और जनहित पर किया संवाद
जनता दरबार : जनता के बीच पहुंचीं पूर्णिमा साहू, विकास और जनहित पर किया संवाद
जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने आज एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से भेंट एवं संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी का कुशल-क्षेम जाना और क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता सदैव अटूट रही है और आगे भी निरंतर बनी रहेगी। जनहित सर्वोपरि है तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।