RANCHI : कुलगु नगड़ी में वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ, महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी हर सहायता
वन स्टॉप सेंटर कुलगु नगड़ी में शुरुवात
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री उपास्थिति में हुआ
महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम
वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है
हिंसा, घरेलू उत्पीड़न, यौनिक शोषण या किसी भी प्रकार के शोषण से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोसामाजिक तथा आश्रय संबंधी समस्त सहायता उपलब्ध होगा
रांची (झारखंड)। कुलगु नगड़ी में वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) का शुरुवात किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, उत्पीड़न एवं शोषण से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे समग्र सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है
उपायुक्त ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब पीड़ित महिलाओं को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक तथा आश्रय संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वन स्टॉप सेंटर (OSC) की प्रमुख सुविधाएँ
- आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव सेवाएँ : 108 एंबुलेंस सेवा एवं पुलिस के साथ समन्वय कर तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।
- चिकित्सा सहायता : पीड़ित महिला को निकटतम अस्पताल में तुरंत उपचार की व्यवस्था।
- FIR/NCR/DIR दर्ज कराने में सहायता : पुलिस में शिकायत दर्ज कराने हेतु पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन।
- मनो-सामाजिक परामर्श : मानसिक एवं भावनात्मक सहायता के लिए योग्य काउंसलर द्वारा काउंसलिंग सेवाएँ।
- कानूनी सहायता एवं परामर्श : निःशुल्क कानूनी सलाह और न्याय प्राप्त करने में सहायता।
- अस्थायी आश्रय (Shelter Home) : पीड़ित महिलाओं एवं उनके बच्चों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था।
- परिवहन सुविधा : आवश्यकता अनुसार सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था।
वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य :
हिंसा, घरेलू उत्पीड़न, यौनिक शोषण या किसी भी प्रकार के शोषण से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोसामाजिक तथा आश्रय संबंधी समस्त सहायता उपलब्ध कराना।
पीड़ित महिलाएं टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके वन स्टॉप सेंटर की सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकती हैं।
इस अवसर पर उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी तथा स्थानीय महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस केंद्र को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
इस दौरान स्थापना उप समाहर्ता रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, अंचल अधिकारी नगड़ी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नगड़ी, थाना प्रभारी नगड़ी, CDPO नगड़ी उपस्थित थे।