logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : SIR से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

SIR से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

सभी पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में कैम्प का आयोजन हेतु कार्ययोजना बनाने का निर्देश

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में SIR से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ERO, Prob. Dy Collectors एवं अन्य प्रतिनियुक्त अधिकारी गण मौजूद शामिल थे।

रांची (झारखंड)। उपायुक्त द्वारा SIR मैपिंग प्रतिशत कम होने के कारण एवं से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा हुई। उपायुक्त महोदय द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए

सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने अपने प्रखंड अंचल में BLO, BLO सुपरवाइजर और BLA-2 के साथ बैठक करें। ताकि BLO एवं BLA2 एक दूसरे से परिचित हो जाए एवं वोटर के मैपिंग कार्य को बढ़ाया जाए।

सभी पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में कैम्प का आयोजन का कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया, ताकि मैपिंग प्रतिशत को बढ़ाया जा सके , जिसकी विस्तृत आदेश निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी किया जायेगा।

मतदाताओं' के मध्य SIR से जुड़े जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को BLO सुपरवाइजर एवं BLO के रिक्त स्थानों पर अतिशीघ्र नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

★ अबुआ साथी-9430328080
★ जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

34
734 views

Comment