जामसावली में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए संकटमोचन हनुमान के दर्शन
जामसावली में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए संकटमोचन हनुमान के दर्शन
पांढुर्णा। जिले के सुप्रसिद्ध एवं श्रद्धा के केंद्र श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर जामसावली में आज मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परम पूज्य बजरंगबली के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की खुशहाली, प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं कल्याण की कामना की।
जामसावली स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और चमत्कारी आस्था के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी भगवान श्री हनुमान के जयकारों के साथ प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
जय सियाराम! जय पवनपुत्र हनुमान! 🚩