कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डा.सतीश शर्मा के घर सीबीआई रेड,
पार्किंग ठेका रिन्यूवल के नाम पर ले रहे थे 3 लाख की रिश्वत
मेरठ। कैंट बोर्ड के नामित सदस्य और भाजपा नेता डा. सतीश शर्मा के घर देर रात सीबीआई ने रेड डालते हुए शर्मा को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों हिरासत में ले लिया।
बताते है कि सतीश शर्मा ने ये पैसे कैंट बोर्ड में पार्किंग का ठेका रिन्यू कराने के नाम पर मांगा था। चौंकाने वाली बात यह कि आज शनिवार को कैंट बोर्ड की बैठक है। इस मीटिंग में ठेका रिन्यू होना है।