logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

DEOGHAR : श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

देवघर (झारखंड)। जिला उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने अधिकारियों के साथ आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर विभागवार तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में बाबा मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने मेले के दौरान आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

54
1869 views

Comment