JAMSHEDPUR : दिशा समिति की बैठक में उठे 26 जन मुद्दे, जनहित से जुड़े विषयों पर विशेष जोर
दिशा समिति की बैठक में उठे 26 जन मुद्दे, जनहित से जुड़े विषयों पर विशेष जोर
जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय, जमशेदपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया गया।
बैठक के दौरान जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण जन मुद्दों एवं पूर्व बैठक के अपूर्ण अनुपालन से संबंधित एजेंडा बिंदुओं को समर्पित करते हुए आम नागरिकों, शोषितों एवं वंचित वर्गों से जुड़े 26 गंभीर जन मुद्दों की सूची प्रस्तुत की गई। इनमें मुख्य रूप से बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना में विलंब, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था, नशीले पदार्थों पर रोक तथा टाटा स्टील लीज क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विषय शामिल रहे।
बैठक में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रस्तुत सभी 26 एजेंडों को मुख्य कार्यसूची में शामिल करने तथा पिछली बैठक के बिंदु क्रमांक 7 एवं 15 के अपूर्ण अनुपालन पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया।