JAMSHEDPUR : मशहूर शायर बशीर बद्र को "इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट" ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर शायर बशीर बद्र को इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट ने दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर (झारखंड)। आज बसेरा कॉम्प्लेक्स, न्यू रानी कुदर स्थित कार्यालय में इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हसन अख्तर इमाम एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने हिंदुस्तान के मशहूर शायर बशीर बद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर हसन अख्तर इमाम ने बशीर बद्र का प्रसिद्ध शेर याद करते हुए कहा—
“लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में,
तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।”
उन्होंने कहा कि ऐसे महान शायर सदियों में जन्म लेते हैं, जिनकी शायरी इंसानियत और मोहब्बत का संदेश देती है।
श्रद्धांजलि सभा में मेराज खान, जावेद एम, नागेश्वर राव, मौलाना फैसल इमाम, सोहन रजक, सोनू राजा खान, इंद्रपाल सिंह, अफसर उद्दीन सहित कई लोग उपस्थित थे।