logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

LATEHAR : लातेहार में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1054 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

लातेहार में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1054 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

लातेहार (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक, लातेहार को मिली गुप्त सूचना एवं उनके निर्देशन में चंदवा थाना क्षेत्र के सांसंग मोड़ के पास अनु0पु0पदा0 लातेहार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के द्वारा मवेशियों के चारा की आड़ में ट्रक और दो अन्य कारों से अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई में घटनास्थल से पुलिस ने पांच आरोपियों

1. सूरज कुमार (26 वर्ष)– पिता: संतोष साहु, ग्राम: लुकईया मोड़,थाना: चंदावा, जिला: लातेहार
2. प्रकाश कुमार रवानी (29 वर्ष) – पिता: दीपू रवानी, ग्राम: इसरी बाजार, थाना: निमियाघाट, जिला: गिरिडीह
3. राम कुमार पाण्डेय (24 वर्ष) – पिता: कामदेव पाण्डेय, ग्राम: बर्रॉथ, थाना: विष्णुगढ़,जिला: हजारीबाग
4. गौतम कुमार (24 वर्ष) – पिता: योगेन्द्र साव,ग्राम अलौदिया,थाना: चंदावा, जिला: लातेहार
5. छोटू कुमार यादव (20 वर्ष)– पिता: हरिहर यादव, ग्राम सेरेंदाग,थाना: हेरहंज, जिला: लातेहार को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से ट्रक एवं कार से अलग-अलग ब्रांड के कुल 1054 पेटी शराब बरामद की गई।

45
2082 views

Comment