RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात
रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री श्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री के० राजू एवं झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।