JAMSHEDPUR : सेवा सप्ताह का पांचवां दिन: सोनारी एरोड्रम चौक पर कांग्रेस का सेवा शिविर आयोजित
सेवा सप्ताह का पांचवां दिन: सोनारी एरोड्रम चौक पर कांग्रेस का सेवा शिविर आयोजित
जमशेदपुर (झारखंड)। सेवा सप्ताह के पांचवें दिन सोनारी एरोड्रम चौक पर सोनारी कांग्रेस पार्टी द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कदमा-सोनारी प्रखंड अध्यक्ष श्री बबुआ झा एवं विशिष्ट अतिथि श्री संजय तिवारी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सोनारी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में मानव सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना को सर्वोपरि बताते हुए कहा गया कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।