Bokaro : थाना चिरा चास व पिंडराजोरा का एसपी ने किया औचक निरीक्षण l
नाथू सिंह मीना द्वारा थाना चिरा चास एवं पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सीरिस्ता कार्यों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न मामलों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं विधिवत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार एवं कुर्की के मामलों का ससमय निष्पादन करने को कहा। साथ ही पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों को भी समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से “थाना दिवस” आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।