डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खरखौदा से बधाई, सत्ते रोहट ने जताया विश्वास।
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
खरखौदा: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खरखौदा ब्लॉक समिति चैयरमैन सतेंद्र उर्फ सत्ते रोहट ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हरियाणा में नई ऊंचाइयों को छुएगी।
सत्ते रोहट ने डॉ. गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि आपके संगठन कौशल, समर्पित कार्यशैली और अनुभवी नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में पार्टी असीम ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का जमीनी अनुभव और संगठनात्मक क्षमता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार तेजी से होगा।
सत्ते रोहट ने विश्वास जताया कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे।
खरखौदा भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।